अंबिकापुर

Breaking News: अंबिकापुर के युवक की गोली मारकर हत्या, कार के भीतर मिली लाश, शाम से था लापता, पहुंची पुलिस

Breaking news: शहर से लगे चठिरमा के जंगल में कार के भीतर युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, वह दे रहा अलग-अलग बयान
2 min read
Breaking news

अंबिकापुर. Breaking news: शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे स्थित सुभाषनगर निवासी करीब 25 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या (Breaking news) कर दी गई। उसकी लाश शहर से लगे चठिरमा जंगल में कार के भीतर मिली। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने युवक को गोली मारने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस को युवक का शव जंगल से बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह अलग तरह का बयान दे रहा है।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे स्थित सुभाषनगर निवासी अक्षत अग्रवाल उम्र करीब 25 वर्ष मंगलवार की शाम अपनी कार से घूमने जाने की बात कहकर निकला था।

वह रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी रिपोर्ट उन्होंने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी खोजबीन शुरु कर दी।

Breaking news: अलसुबह पुलिस ने संदिग्ध को उठाया

पुलिस ने संदेह के आधार पर भानू बंगाली नामक एक युवक बुधवार की सुबह उसके घर से उठाया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अक्षत अग्रवाल का शव को चठिरमा जंगल स्थित कार के भीतर से बरामद किया। युवक ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

एसपी, सीएसपी भी पहुंचे मौके पर

घटना (Shot dead) की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह 8 बजे सरगुजा एसपी योगेश पटेल, सीएसपी के अलावा गांधीनगर टीआई प्रदीप जायवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मामले की जांच शुुर कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 500-500 के करीब 100 नोट व ज्वेलरी मिले हैं। इसे लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Updated on:
21 Aug 2024 11:47 am
Published on:
21 Aug 2024 10:50 am
Also Read
View All
Surguja Murder Case: छोटी बहू के नाम की जमीन तो बड़े बेटे ने पिता को मार डाला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी

Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है