अंबिकापुर

Breaking News: जिस युवा कांग्रेसी नेता की मां-बेटियों ने सर्किट हाउस में की थी पिटाई, उसने खाया जहर

Try to suicide: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, 26 जनवरी की दोपहर मंत्री शिव डहरिया (Minister Shiv Dahariya) की मौजूदगी में दिया था घटना को अंजाम
2 min read
Breaking News: जिस युवा कांग्रेसी नेता की मां-बेटियों ने सर्किट हाउस में की थी पिटाई, उसने खाया जहर
Congress leader Onimesh Sinha

अंबिकापुर. 26 जनवरी को अंबिकापुर के सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस नेता ओनिमेश सिन्हा की एक महिला ने 2 बेटियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी वहां मौजूद थे। इस घटना से कांग्रेसी नेता क्षुब्ध था।

उसने पुलिस अधिकारियों पर उसकी तरफ से की गई शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इसी बीच गुरुवार की सुबह ओनिमेश सिन्हा ने चूहामार दवा खा लिया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से राजनीतिक गलियारे समेत शहर में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि शहर के शंकरघाट क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी बड़ी बेटी को रायपुर में बंधक बनाए जाने का आरोप युवा कांग्रेस नेता ओनिमेश सिन्हा पर लगाया था। इसकी शिकायत भी महिला ने कोतवाली थाने के अलावा आईजी से की थी।

महिला को पता चला कि 26 जनवरी को ओनिमेश सिन्हा सर्किट हाउस में नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलने पहुंचा है। इसी बीच महिला अपनी 2 अन्य बेटियों के साथ दोपहर में वहां पहुंच गई और उसकी एक बेटी ने उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद महिलाओं ने उसे मारने के लिए दौड़ाया था। इस घटना के बाद एसपी टीआर कोशिमा मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने पूरा मामला क्लीयर किया था।

कांग्रेसी नेता ने खाई चूहामार दवा
महिलाओं की पिटाई से कांग्रेस नेता क्षुब्ध था, वहीं संगठन में भी उसके खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे थे। वहीं कांग्रेसी नेता का कहना था कि उक्त परिवार के खिलाफ उसने भी कई बार थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अस्पताल में सामान्य है हालत
कांग्रेसी नेता ओनिमेश सिन्हा द्वारा चूहामार दवा खाने की सूचना मिली थी। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य है।
भारद्वाज सिंह, टीआई कोतवाली

Published on:
28 Jan 2021 12:43 pm
Also Read
View All
CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका

Ambikapur News: टॉयलेट का रोशनदान तोडक़र प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, 2 ने जज के बंगले में की थी चोरी

Land Fraud Ambikapur: सस्ते में जमीन दिला दूंगा कहकर ले लिए 2.72 लाख, फिर दे दिया धोखा, रुपए मांगने पर बोला- जान से मार दूंगा