अंबिकापुर

शादी कर ससुराल आई नई नवेली दुल्हन के साथ हो गई ये घटना, थाने पहुंचा ससुर

Bride: 15 मई को हुई थी शादी, ससुराल में 2 दिन रहकर मायके जाने लगी तो अचानक चला मामले का पता, शादी में काम करने आई नौकरानी पर जताया गया शक, पुलिस कर रही जांच
2 min read
incident with newly bride
Newly Bride

अंबिकापुर. Bride: शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन का बैग उसके कमरे से किसी ने पार कर दिया। इसका पता तब चला जब 2 दिन बाद वह मायके जाने के लिए बैग खोजने लगी। बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर व ६ हजार रुपए नकद रखे हुए थे। दुल्हन के ससुर ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। घर वालों ने शादी में काम करने आई नौकरानी पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर के नवापारा निवासी रामसागर जायसवाल के बेटे विकास जायसवाल की शादी 15 मई को हुई थी। १६ मई को मायके से विदा होकर नई नवेली दुल्हन ससुराल आई थी। दुल्हन ने रात करीब 10 बजे सोने का गले का हार व मांगटिका निकाल कर अपने बैग में रखा तथा दूसरे कमरे में सोने चली गई थी।

उसने वह कमरा बंद नहीं किया, जिसमें बैग रखा हुआ था। दुल्हन ने दो दिनों तक बैग को उसी हाल में छोड़ दिया और कोई खोज खबर नहीं ली।


मायके जाने के दौरान चोरी का चला पता
18 मई को दुल्हन के मायके वाले उसे लेने यहां आए थे। इस दौरान उसने पैकिंग के दौरान जब कमरे में जाकर देखा तो बैग गायब था। बैग में करीब 1 लाख 50 हजार रुपए के जेवर व 6 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। इसकी जानकारी उसने अपने पति व अन्य परिजनों को दी तो घर में अफरा-तफरी मच गई।


नौकरानी पर चोरी का शक
परिजनों ने बैग को अन्य कमरों में भी खोजा लेकिन नहीं मिला। इसके बाद दुल्हन के ससुर रामसागर जायसवाल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। घरवालों ने शादी में काम करने आई नौकरानी पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
20 May 2023 09:12 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video