अंबिकापुर

भाई ने बहन के बॉयफ्रेंड का काट दिया हाथ, गोद में रख दुपट्टे से बांधकर रोती रही

बहन के साथ चल रहे प्रेम-प्रसंग से नाराज था भाई, प्रेमी के पिता व भाई को भी मारने दौड़ाया, दुपट्टे से हाथ बांधकर रखी थी बहन
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 1:55 PM IST
accident
accident

अंबिकापुर. बहन से गांव के ही युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका पता जब भाई को चला तो वह बहन के प्रेमी पर हमला करने के लिए मौका ढूंढ रहा था। इसी बीच 14 जून को उसे मौका मिल गया। प्रेमी धान की बोरी चावल मिल में पहुंचा रहा था। इसी दौरान वह सब्बल लेकर पहुंचा और उसके सिर पर वार किया।

इसी बीच उसने अपना दाहिना हाथ आगे कर दिया, जिससे उसका हाथ कटकर अलग हो गया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। रास्ते में बहन के प्रेमी के पिता व भाई मिले तो उन्हें भी मारने दौड़ाया। वे पुत्र को खेाजते पहुंचे तो देखा कि आरोपी युवक की बहन उसे गोद में लिटाकर बैठी है और उसका कटा हाथ दुपट्टे से बांधकर रखी है।

फिर उसे गंभीर स्थिति में रायपुर में भर्ती कराया गया। वहां से वापस लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है।


अंबिकापुर से 13 किमी दूर राजपुर मार्ग पर ग्राम परसा उरांवपारा निवासी 21 वर्षीय पीतांबर मरकाम पिता रामनारायण गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। 14 जून को गांव में ही मिल में वह बाइक से धान की बोरी पहुंचा रहा था। इसी दौरान प्रेमिका के भाई मनोज पिता ईश्वर मरकाम ने तब्बल से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में उसका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। वह घायल अवस्था में पास के ही शंकर मंदिर में पड़ा रहा। इधर उसके परिजन घर में इतजार कर रहे थे कि अब तक धान पहुंचाकर वह वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद गांव के ही राजू उरांव ने घटना की जानकारी पीतांबर के परिजन को दी।

सूचना पर रामनारायण अपने बड़े पुत्र राजू के साथ बाइक से शंकर मंदिर की ओर जाने लगा। इसी बीच रास्ते में बाइक से आरोपी आ रहा था। उसने पिता-पुत्र को देखकर बाइक रोक दी और तब्बल लेकर उन्हें भी मारने दौड़ाने लगा। यह देख पिता-पुत्र जान बचाकर भाग गए।


प्रेमिका के गोद में लेटा था घायल प्रेमी
पिता-पुत्र जब मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि आरोपी की बहन ने उनके बेटे को अपनी गोद में लिटाकर तथा कटे हुए हाथ को चुनरी से बांधे रखा है। युवती ने प्रेमी के पिता को बताया कि वे दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। हम दोनों के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर भाई ने हमला किया है।

रेफर किया गया रायपुर
बेटे की गंभीर हालत को को देखते हुए पिता व भाई ने उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया था। रायपुर से इलाज कराकर लौटने के बाद बुधवार की शाम रामनारायण ने घटना रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Updated on:
30 Jun 2018, 1:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…