अंबिकापुर

घर के बाहर खून व घसीटने के निशान देख कुएं पर पहुंचा पति, झांक कर देखा तो उड़ गए होश

Brutal Murder: घर के सामने खून (Blood) के निशान देख पति के उड़े होश, खून के निशान की दिशा में चलते पहुंचा तो कुएं में मिली पत्नी की लाश (Wife dead body)

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. दरिमा थाना क्षेत्र के नवानगर में गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में एक महिला की लाश मिली। मृतिका के सिर पर गहरे चोट का निशान तथा उसके घर के सामने खून के धब्बे भी मिले। खून के निशान की दिशा में चलते हुए पति कुएं के पास पहुंचा था।

इसके बाद उसने कुएं में पत्नी का शव (Wife dead body) देख पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Brutal murder)


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवानगर निवासी लालो बाई पति दलहीर एक्का उम्र 50 वर्ष 31 मार्च की रात अपनी बेटी अंजेला के साथ घर में थी। पति खेत के पास रहता था।

दूसरे दिन सुबह गुरुवार को लालो बाई घर में नहीं थी। मां को घर में न देख उसकी बेटी अंजेला ने पिता के पास जाकर पूछा कि मां यहां आई है क्या? पिता बोला कि यहां नहीं आई है।

इसके बाद वह अपने सहेली के साथ महुआ बीनने चली गई। कुछ देर बाद दलहीर मवेशी को पानी पिलाने घर आया तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी।

घर के दरवाजेे कुछ दूरी पर भी खून के निशान थे और उसकी पत्नी का गमछा भी वहां पड़ा हुआ था। घसीटने का निशान को देखते हुए वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं के पास गया तो वहां भी खून का निशान था।


कुएं में झांका तो दिखी पत्नी की लाश
पति ने कुएं के भीतर देखा तो उसकी पत्नी की लाश (Wife dead body) थी। उसने इसकी जानकारी दरिमा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। मृतिका के सिर पर धारदार हथियार (Sharp weapon) से मारे जाने का निशान भी पाया गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 201 व 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Published on:
02 Apr 2021 08:17 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी