अंबिकापुर

Brutally beaten: Video: पुलिस बोली- कबूल करो कि तुमलोगों ने ही रुपए चुराए हैं! फिर सास-बहू की बेरहमी से की पिटाई, शरीर पर पड़े निशान

Brutally beaten: शहर के होलीक्रॉस अस्पताल में पति का इलाज कराने आई महिला व उसकी मां के साथ पुलिस ने की मारपीट, एसपी से मामले की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2025, 4:32 PM IST
Brutally beaten: Video: पुलिस बोली- कबूल करो कि तुमलोगों ने ही रुपए चुराए हैं! फिर सास-बहू की बेरहमी से की पिटाई, शरीर पर पड़े निशान
Woman complaint to SP

अंबिकापुर. एक महिला व उसकी सास से पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई (Brutally beaten) करने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिलाओं ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए होलीक्रॉस अस्पताल के चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त महिला का कहना है कि वह सडक़ हादसे में घायल पति का इलाज कराने आई थी। इसी बीच अन्य मरीज के परिजन ने हमपर रुपए चोरी के आरोप लगाए। शिकायत के बाद पुलिस ने हमें चौकी ले जाकर मारा। वहीं दबाव बनाकर रुपए चोरी करने की बात कबूल कराई।

एसपी से की गई लिखित शिकायत (Brutally beaten) में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमलपुर निवासी मनियारो ने बताया कि 24 अप्रैल को वह अपने पति राजपाल का इलाज कराने होलीक्रॉस अस्पताल लाई थी। पति सडक़ दुर्घटना में घायल है।

25 अप्रैल को बगल के बेड पर रहे अन्य मरीज के परिजनों ने उसपर व उसकी सास फुलमेत पर रुपए चोरी करने के आरोप लगाए। विवाद बढऩे पर अस्पताल चौकी में शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी द्वारा उन्हें वहां ले जाया गया।

इसके बाद रुपए चोरी करने का आरोप लगाकर उन्हें बेरहमी से पीटा (Brutally beaten) गया। पिटाई से कमर के निचले हिस्से में निशान पड़ गए हैं।

पिटाई के डर से करना पड़ा कबूल

पीडि़त महिला मनियारो का कहना है कि चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों ने उनके साथ हाथ-मुक्के व डंडे से मारपीट की गई है। उनपर गुनाह कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस पर पिटाई (Brutally beaten) के डर से उसकी सास ने रुपए चोरी करने की बात स्वीकार की।

Brutally beaten: पीएम आवास के थे रुपए

पीडि़त महिला ने बताया कि उसके पास पीएम आवास योजना के तहत मिली राशि के रुपए थे। उसे देखकर ही बगल के मरीज के परिजन ने रुपए चोरी करने का आरोप (Brutally beaten) लगाया।

Complaint letter

पुलिस के कहने पर मेरी भतीजी ने बैंक से स्टेटमेंट निकालकर दिखाया, तब पुलिस ने उन्हें छोड़ा। महिला ने एसपी से मारपीट करने वाले अस्पताल चौकी प्रभारी व 2 महिला आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि होलीक्रॉस अस्पताल में रुपए चोरी करने की शिकायत आई है।

Updated on:
29 Apr 2025, 4:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज