अंबिकापुर

पैसे नहीं हैं कहकर मां ने मोबाइल खरीदने से किया मना तो बेटे ने खुद को जिंदा जला लिया

Burnt alive: बेटे के शरीर में आग (Fire) लगी देख मां ने पड़ोसियों से मदद की लगाई गुहार लेकिन नहीं बच पाई जान
less than 1 minute read
पैसे नहीं हैं कहकर मां ने मोबाइल खरीदने से किया मना तो बेटे ने खुद को जिंदा जला लिया
Burning case

अंबिकापुर. नवयुवा बेटा अपनी मां से मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। इस पर मां ने रुपए नहीं होने की बात कहकर मोबाइल खरीदने से मना कर दिया। इससे नाराज बेटे ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले (Burnt alive) कर दिया।

बेटे को जिंदा जलता देख मां ने उसे बचाने पड़ोसियों से गुहार लगाई। आग बुझने के बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां इलाज के दौरान चंद घंटे में ही उसकी मौत (Death to burnt from fire) हो गई।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्ही निवासी मंगलेश्वर गोंड़ पिता लंबोदर गोंड़ 18 वर्ष ने 28 फरवरी को मां से मोबाइल खरीदने को कहा। मां ने रुपए नहीं होने की बात कह कर मोबाइल खरीदने से मना कर दिया।

इसके बाद मां घर से बाहर चली गई। इसी बीच युवक ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर मां बदहवास घर के भीतर दाखिल हुई तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। फिर उसने आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाई, इस दौरान बेटा बुरी तरह झुलस चुका था।

आनन-फानन में उसे सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।


पसर गया मातम
नवयुवा बेटे की मौत (Son death) से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह अस्पताल में अपने बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही। वह खुद को कोसती रही कि उसने बेटे को मना क्यों किया।

Published on:
03 Mar 2021 10:48 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत