अंबिकापुर

आधी रात पति घर आया तो नाराज पत्नी ने खुद को किया आग के हवाले, माता-पिता बोले- दामाद ने जलाकर मार डाला

Burnt alive: आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला रोजगार सहायक ने तोड़ा दम, अस्पताल में मायके व ससुराल पक्ष के बीच बन गई विवाद की स्थिति

2 min read
आधी रात पति घर आया तो नाराज पत्नी ने खुद को किया आग के हवाले, माता-पिता बोले- दामाद ने जलाकर मार डाला
Women burnt alive

अंबिकापुर. आग से बुरी तरह से झुलसी विवाहिता की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल सोमवार को महिला का पति बिना बताए मैनपाट कार्निवाल देखने चला गया था। रात को वापस लौटा तो इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो गुस्से में आकर महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिडक़र आग लगा ली थी। (Burnt alive)

वहीं मायके वालों का आरोप है कि पति द्वारा आए दिन उसे प्रताडि़त किया जाता था। इससे वह काफी परेशान रहती थी। पति ने ही आग लगाकर उसकी हत्या की है। महिला की मौत के बाद अस्पताल में मायके व ससुराल वालों के बीच काफी देर तक विवाद की स्थिति निर्मित रही।


26 वर्षीय अनिता मानिकपुरी पति सुबरनदास मानिकपुरी दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो की रहने वाली थी। अनिता गांव में ही ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ थी। सोमवार को पति बिना बताए मैनपाट कार्निवाल देखने चला गया था। रात 1.30 बजे जब वह वापस आया तो पत्नी पूछी कि बिना बताए कहां चले गए थे।

मैं कई बार मोबाइल से फोन लगाई एक बार भी जवाब नहीं दिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर महिला अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिडक़र आग लगा ली।

इस दौरान पति ने उसे रोकने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। फिर पति व घर वालों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह ९ बजे उसकी मौत हो गई।


मायके वालों ने लगाया जलाने का आरोप
सुबरनदास ने पत्नी के जलने की जानकारी सुबह 4 बजे गांधीनगर स्थित अपने ससुराल जाकर परिजन को दी। सूचना पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने उसके पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता अकबर दास ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। पति कुछ काम नहीं करता था। इसी बात को लेकर विवाद होता था।

दामाद मेरी बेटी को प्रताडि़त करता था। इससे वह परेशान रहती थी। दामाद ने ही मेरी बेटी को आग लगाकर मार डाला है। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर जांच के लिए दरिमा थाने को डायरी भेज दी है।


8 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतका के पिता अकबर दास ने बताया कि बेटी की 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद दामाद द्वारा बेटी को प्रताडि़त किया जाता था। वह आए दिन अपने साथ हुए मारपीट की जानकारी मायके में देती थी। महिला की मौत के बाद अस्पताल में मायके व ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। मृतका की एक 5 वर्षीय बेटी भी है।

सरगुजा जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur

Published on:
03 Mar 2020 06:51 pm
Also Read
View All
Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन