अंबिकापुर

शर्मनाक: पंप हाउस में मिली महिला की जली हुई लाश, घरवालों ने शव लेने से किया इनकार

Burnt dead body: पुलिस व नगर पंचायत (Nagar Panchayat) अमले द्वारा महिला के शव का किया गया अंतिम संस्कार (Funeral), 2 साल से परिजनों से अलग रह रही थी महिला
less than 1 minute read
शर्मनाक: पंप हाउस में मिली महिला की जली हुई लाश, घरवालों ने शव लेने से किया इनकार
Demo pic

लखनपुर. नगर के वार्ड क्रमांक 1 में रिश्तों को शर्मसार (Shameful) करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध महिला का शव लेने से परिजनों ने इंकार कर दिया। दरअसल परिवार से 2 वर्ष पूर्व से अलग रह रही महिला का 25 जनवरी को पंप हाउस में जला हुआ शव (Burnt dead body) मिला था।

जब परिजनों से पुलिस ने शव ले जाने कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस व नगर पंचायत अमले द्वारा शव का अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग जलाकर सोने के दौरान महिला हादसे का शिकार हुई होगी।


लखनुपर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिनपुरीपारा निवासी 75 वर्षीय फूलकुंवर अपने परिवार जनों से लगभग 2 वर्ष पूर्व से अलग होकर नगर के ही पंप हाउस में रह रही थी। इसी बीच 25 जनवरी की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि पंप हाउस में रह रही वृद्धा की जली हुइ्र लाश वहां पड़ी है।

सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव बरामद किया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उनसे शव ले जाने की बात कही लेकिन उन्होंने इनकार (Refused to take dead body) कर दिया।


पुलिस व नपं अमले ने किया अंतिम-संस्कार
परिजनों द्वारा शव ले जाने से इनकार करने के बाद लखनपुर पुलिस व नगरीय अमले द्वारा 26 जनवरी को शव का अंतिम संस्कार (Funeral) किया। आशंका जताई जा रही है कि वह कमरे में आग जलाकर सो रही थी, इस बीच कपड़ों में आग लगने की वजह से उसकी मौत (Death from burning) हो गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
27 Jan 2021 10:26 pm
Published on:
27 Jan 2021 10:26 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video