अंबिकापुर

Bus accident: बस हादसे में घायल एक और ग्रामीण ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढक़र हुई 4, ड्राइवर गिरफ्तार

Bus accident: बारातियों को लेकर झारखंड जा रही बस चांदो थाना क्षेत्र के कंठी पहाड़ से गिर गई थी, हादसे में 3 लोगों की हो गई थी मौत, 53 थे घायल
2 min read
• •
Updated: 18 May 2025, 8:48 PM IST
Bus accident: बस हादसे में घायल एक और ग्रामीण ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढक़र हुई 4, ड्राइवर गिरफ्तार
Bus accident

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ के बेलकोना से बारातियों को लेकर जा रही बस गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर पहाड़ से पलट गई थी। हादसे (Bus accident) में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 53 लोग घायल हो गए थे। इसमें से गंभीर रूप से घायल एक और ग्रामीण की मौत इलाज के दौरान हो गई। इससे हादसे में मौतों का आंकड़ा बढक़र अब 4 हो गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलकोना निवासी एक युवक की शादी झारखंड के भंडरिया में तय हुई थी। गुरुवार की सुबह दूल्हे के घर से बस (Bus accident) में बारात निकली थी। बस में 70-80 बाराती सवार होकर झारखंड जाने निकले थे।

Bus accident

बस चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट के पास पहुंची ही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पहाड़ से करीब 50 फीट नीचे गिर गई थी। हादसे (Bus accident) में महिला व एक बालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 53 घायलों में 7 को गंभीर चोटें आई थी। एंबुलेंस की मदद से सभी को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां से 7 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया था। इसमें गंभीर रूप से घायल शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धारानगर निवासी 60 वर्षीय नेहरू राम की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई।

Bus accident: बस ड्राइवर गिरफ्तार

इधर पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को भी गिरफ्तार (Bus accident) कर लिया है। बस हादसे में अपनी पत्नी को खोज चुके ग्राम धारानगर निवासी हेमंत कुजूर ने शंकरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि बस क्रमांक सीजी 15 ए 7322 के चालक द्वारा जर्जर स्थिति में होने के बावजूद बस में जान-बूझकर, आवश्यकता से अधिक बारातियों को बैठाया गया था।

Driver arrested

उसने बस को चांदो क्षेत्र के कंठी घाट के मोड़ नीचे खाई में गिरा दिया। हादसे (Bus accident) में उसकी पत्नी महंती कुजूर की मौत हो गई तथा वह स्वयं व उसके 2 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने धारा 281, 125, 105 दर्ज कर आरोपी ड्राइवर विपीन कुजूर पिता बंधन कुजूर 34 वर्ष निवासी ग्राम नवडीहा थाना धौरपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
18 May 2025, 8:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी