बस चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट के पास पहुंची ही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पहाड़ से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे (Bus accident) में महिला व मासूम बच्चा समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें ममेश बड़ा, महंती कुजूर व बनेशरा तिर्की शामिल हैं। वहीं 53 घायलों में 7 को गंभीर चोटें आई हैं। पहाड़ से बस के गिरने के दौरान 2-3 पेड़ भी उखड़ गए।