राजपुर। अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर राजपुर के झींगो से लगे खोडरो जंगल में यात्रियों से भरी बस व ट्रक में मंगलवार की सुबह जबरदस्त भिड़ंत (Bus-truck accident) हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। राहगीरों, बस में सवार यात्रियों व पुलिस द्वारा घायल यात्रियों को राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, उसका पैर बस के नीचे दब गया था, जिसे बाद में जेसीबी से निकाला गया।