अंबिकापुर

यमराज का आ गया था बुलावा, इसलिए हेलमेट के हो गए 4 टुकड़े और कुचल गया सिर

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर हो गई दर्दनाक मौत, भतीजी व दामाद को छोड़कर लौट रहा था घर
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 1:39 PM IST
Road accident
Road accident

अंबिकापुर/पोड़ी मोड़. कहते हैं न कि मौत का समय निश्चित होता है, चाहे उससे बचने के कितने भी उपाय कर लो। ऐसी ही एक दुर्घटना में मंगलवार की शाम बाइक सवार एक युवक का सिर ट्रेलर की टक्कर से बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

युवक ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट भी पहन रखा था लेकिन टक्कर के बाद उसके भी 4 टुकड़े हो गए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जरही से लगे ग्राम दुरती निवासी उदयभान सिंह पिता शिवमंगल 36 वर्ष की भतीजी व दामाद मेहमानी करने घर आए थे। मंगलवार की शाम वह दोनों को बाइक से छोडऩे भतीजी के ससुराल ग्राम मयूरधक्की गया था।

शाम करीब 6 बजे वह वापस घर लौट रहा था। उसने सुरक्षा की दृष्टि से सिर में हेलमेट भी पहन रखा था। वह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सत्तीपारा चौक के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट के 4 टुकड़े हो गए तथा सिर बुरी तरह कुचल गया।

हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक टे्रलर लेकर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की खोजबीन में जुट गई है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना में युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। घटना से मृतक की पत्नी व बच्चे सहित अन्य परिजन सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
Football News: संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर सरगुजा इलेवन का कब्जा, नाइस क्लब बलसेढ़ी को 1-0 से हराकर जीता खिताब

Ambikapur Dog Bite: होटल में महिला को कुत्ते ने काटा, फिर घरवालों की एक गलती पड़ी भारी, 15 दिन में ही हो गई मौत

IIT की तर्ज पर अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज को मिली CGIT की सौगात, बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा नामकरण

Ambikapur Fraud Case: इंस्टाग्राम पर अल्ट्राटेक सीमेंट का देखा विज्ञापन, क्लिक करते ही आया सेल्स मैनेजर का फोन, लग गई 4.13 लाख की चपत

Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम