अंबिकापुर

दुर्गा मंदिर के सामने चबुतरे पर बैठकर पति को देख रही थी महिला, अचानक आई कार ने रौंदा, मौत

Car Accident: मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर निकले थे पति-पत्नी, शहर के दुर्गा मंदिर (Durga temple) के सामने बने चबुतरे पर बैठी थी महिला जबकि दुर्गा मंदिर का गेट खुला या नहीं देखने गया था पति
2 min read
Woman death in car accident
Car Accident

अंबिकापुर. एक महिला के लिए तेज रफ्तार कार उस समय काल बन कर पहुंच गई, जब महिला बुधवार की सुबह पति के साथ मॉर्निंग वाक कर दुर्गा मंदिर के पास स्थित पीपल पेड़ के चबुतरे पर बैठी थी। पति मंदिर का पट खुला है कि नहीं यह देखने गया था। पत्नी पति को देख भी रही थी।

इसी बीच मिशन चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक को झपकी आ गई और कार सीधा चबुतरे पर चढ़ गई (Car Accident)। इससे महिला पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे तत्काल इलाज के लिए मिशन अस्पताल (Mission Hospital) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की अलसुबह 4.30 बजे की है।


शहर के मिशन चौक निवासी सोना प्रजापति पति हरी राम प्रजापति 65 वर्ष प्रति दिन की तरह अलसुबह 4 बजे पति के साथ मॉर्निंक वॉक पर बुधवार की सुबह निकली थी। मॉर्निंक वाक करने के बाद पति-पत्नी दोनों गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पीपल पेड़ पर बने चबुतरे पर बैठे थे।

इस दौरान पति मां के दर्शन करने के लिए मंदिर खुला है कि नहीं देखने चला गया। इसी बीच बलरामपुर की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार क्रमांक जीजे 03 एफके 3132 के चालक को झपकी आ गई और कार को सीधे चबुतरे पर चढ़ाते हुए पीपल पेड़ में टक्कर मार दी। इससे महिला कार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

पति दौड़ता हुआ आया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने कार किया जब्त
सूचना पर कोतवाली पुलिस (Kotwali Police)मौके पर पहुुंची और कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग रांची से बिश्रामपुर जा रहे थे। चालक थका हुआ था इस कारण सुबह-सुबह उसे झपकी आ गई थी। इससे दुर्घटना हो गई।

Published on:
23 Jun 2021 08:22 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार