अंबिकापुर

Car-bike accident: एसयूवी और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर, ओवरटेक के चक्कर में हादसा

Car-bike accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन छोडक़र फरार
2 min read
Car-bike accident: एसयूवी और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर, ओवरटेक के चक्कर में हादसा
Accidental car

सीतापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई में शनिवार की दोपहर एसयूवी और बाइक में भिड़ंत (Car-bike accident) हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उसका उपचार जारी है। हादसा बाइक सवारों द्वारा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ पंडरीपानी निवासी शैलेश यादव रोहित के साथ बाइक क्रमांक सीजी 15 सीडी 6242 से अपना मोबाइल बनवाने सीतापुर आया था। यहां से दोनों घर (Car-bike accident) लौट रहे थे।

इसी बीच दोपहर लगभग डेढ़ बजे ग्राम सोनतराई में आगे जा रहे वाहन से ओवरटेक के चक्कर मे सामने से आ रहे एसयूवी वाहन क्रमांक सीजी 16 सीएस 0172 से टकरा (Car-bike accident) गए। इस भिड़ंत में बाइक चला रहे शैलेश यादव पिता टलूराम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पंडरीपानी देवगढ़ की सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर मौत हो गई।

Dead body

वहीं बाइक सवार दूसरा युवक रोहित यादव उर्फ टकलू पिता महेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी पंडरीपानी देवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक (Car-bike accident) को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक की देखरेख में घायल युवक का उपचार जारी है।

Car-bike accident: कार चालक फरार

इधर सडक़ हादसे (Car-bike accident) के बाद एसयूवी का चालक फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए युवक का शव पीएम के बाद घरवालों को सौप दिया है। वहीं एसयूवी कार समेत बाइक को जब्त कर थाने ले आई है।

Published on:
17 May 2025 07:24 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत