अंबिकापुर

Video: चारपहिया गाडिय़ों में स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में दिखी पुलिस

Dangerous stunt in car: निजी स्कूल में पढऩे वाले 12वीं के छात्र फेयरवेल कार्यक्रम के बाद चलते वाहनों से बाहर निकलकर कर रहे थे खतरनाक स्टंट, कोतवाली थाने में एडिशनल एसपी द्वारा दी गई सख्त हिदायत
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2024, 2:05 PM IST
Video: चारपहिया गाडिय़ों में स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में दिखी पुलिस
Stunt in car by school students

अंबिकापुर. Dangerous stunt in car: शहर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा चारपहिया वाहन में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने छात्रों की पहचान कर उनके परिजन को तलब किया। इस दौरान पुलिस ने नाबालिगों को परिजन के सामने जमकर फटकार लगाई और दोबारा नहीं करने की सख्त हिदायत के साथ वापस भेज दिया।


शहर के विक्टोरिया पब्लिक स्कूल में कुछ दिन पूर्व फेयरवेल कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों द्वारा चार पहिया वाहनों में खतरनाक स्टंट दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र कार से बाहर निकलकर स्टंट दिखाते नजर आ रहे हैं।

सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में सभी नाबालिगों को परिजनों के सामने जमकर फटकार लगाई। नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक ने बताया कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे थे।

सभी स्टंटबाज नाबालिगों को परिजनों के साथ तलब किया गया था। सभी को फटकार लगाई गई है और साथ ही ऐसा दोबारा नहीं करने चेतावनी भी दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।


पुलिस कर रही कार्रवाई, लेकिन नाबालिगों में डर नहीं
पिछले कुछ दिनों से नाबालिगों के आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने के मामले बढ़ गए हैं। हालांकि पुलिस भी नाबालिगों के अपराध के संबंध में सख्त दिख रही है।

पुलिस पिछले कुछ दिनों से अभियान चलाकर नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नाबालिगों द्वारा अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।


कुछ दिन पूर्व गैंगवार का भी वीडियो हुआ था वायरल
शहर में नाबालिगों द्वारा उत्पात मचाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व निजी स्कूल के छात्रों द्वारा गैंगवार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने संबंधितों पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। इसी बीच एक और वीडियो छात्रों द्वारा स्टंट करने का वायरल हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी