अंबिकापुर

Cattle smuggler arrested: पिकअप में मवेशियों भरकर झारखंड के बूचडख़ाना ले जा रहा तस्कर हो गया था फरार, 15 महीने बाद गिरफ्तार

Cattle smuggler arrested: मवेशियों की तस्करी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तो आरोपी मवेशी लोड पिकअप वाहन छोडक़र मौके से हो गया था फरार, पुलिस कर रही थी खोजबीन
less than 1 minute read
Cattle smuggler arrested
Cattle smuggler arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. पिकअप वाहन में कू्ररतापूर्वक पशुओं की तस्करी के मामले में फरार आरोपी को लखनपुर पुलिस ने 15 महीने बाद गिरफ्तार (Cattle smuggler arrested) किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आरोपी द्वारा पिकअप में 8 नग मवेशियों को भरकर झारखंड के बूचडख़ाना ले जाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वाहन छोडक़र फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

19 सितंबर 2024 को ग्राम पंचायत कोरजा के तात्कालीन सरपंच सुखसाय पोर्ते ने लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरपंच ने बताया था कि ग्राम कोरजा के सेग्रीकेशन शेड कचरा गोदाम कैम्पस से एक पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर लोड कर बुचडख़ाना झारखण्ड (Cattle smuggler arrested) ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। कुल 8 नग मवेशी को क्रूरता पूर्वक पिकअप में लोड किया गया था। वहीं कुछ दूर पर 13 नग मवेशी और मिले थे, जिसे दूसरे पिकअप से ले जाने वाले थे। पुलिस ने कुल 21 नग मवेशी (Cattle smuggler arrested) व पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

Cattle smuggler arrested: आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विवेचना के दौरान पुलिस ने उक्त पिकअप नंबर जेएच 01 ईएफ 1923 की जांच कराई तो पता चला कि उक्त वाहन रांची झारखंड के मो. फिरोज, पिता मो. शमीम अंसारी, (Cattle smuggler arrested) निवासी फुटकल टोली, सिमलिया, थाना रातू, जिला रांची के नाम पंजीबद्ध है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10, व पशु कू्ररता निवारण अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
28 Dec 2025 08:25 pm
Published on:
28 Dec 2025 08:25 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video