26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Cold in Surguja: सरगुजा में पडऩे लगी कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 9 डिग्री, रातभर खुले आसमान के नीचे सोए युवक की मौत

Cold in Surguja: सरगुजा में पडऩे लगी कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 9 डिग्री, रातभर खुले आसमान के नीचे सोए युवक की मौत

Surguja Cold News: अकवान चक्रवात का असर कम होते ही शुरु हुई ठंड, शहर के गांधी स्टेडियम के पास सुबह युवक का मिला शव, खाते-खाते आ गई मौत, शरीर पर नहीं थे गर्म कपड़े, ठंड से मौत की जताई जा रही आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Nov 2026, 7:19 PM IST

Surguja cold news

Cold in Surguja, शहर से लगे सरगवां इलाके का नजारा (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। चक्रवात अकवान का असर खत्म होते ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Severe cold in Surguja) पडऩी शुरू हो गई है। चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर में भी ठिठुरन महसूस की गई। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं अंबिकापुर शहर के गांधी स्टेडियम के पास खुले आसमान के नीचे पूरी रात पड़े रहने से युवक की मौत हो गई है। उसके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं थे। युवक की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सरगुजा संभाग में नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में उत्तरी सर्द हवाएं आने का क्रम शुरू हो गया है। इसलिए कड़ाके की ठंड भी पडऩी शुरू हो गई है। कुछ दिन पूर्व चक्रवात अकवान का असर के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। चार दिन के अंदर न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री दर्ज पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान (Ambikapur Minimum temperature) गिरने से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरीपाठ में और ज्यादा ठंड पड़ रही है। पाट क्षेत्रों का तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी सर्द हवा तेजी से प्रवेश कर रहा है। इस लिए कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। आने वाले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Cold in Ambikapur: खुले में सोए व्यक्ति की मौत

शहर के गांधी स्टेडियम के पास गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत (Young man died) हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बुधवार की रात पूरी रात खुले आसमान के नीचे पड़ा था।

गुरुवार की सुबह वह कहीं से प्लास्टिक में चावल लाकर खा रहा था। खाते-खाते वह लुढक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर गर्म कपड़े नहीं थे। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूरी रात कड़ाके की ठंड में पड़े रहने से मौत हुई होगी।

शहर में अलाव की आवश्यकता

अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। लेकिन अंबिकापुर (Ambikapur News) में अब तक जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि शहर के गांधी चौक व प्रतीक्षा बस स्टैंड में पूरी रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने से लोगों को राहत मिलेगी।