अंबिकापुर

नमाजियों ने अलसुबह देखी तो आधी उठी हुई थी दुकान की शटर, पुलिस पहुंची तो CCTV में कैद थी ये तस्वीर

शहर में फिर हुई 5 लाख की चोरी, मस्जिद के बगल के दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने दी पुलिस को चुनौती
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 4:08 PM IST
Shop shutter open
Shutter open of Shop

अंबिकापुर. शहर में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने शहर के एक दुकान को निशाना बनाया। खरसिया चौक स्थित दुकान के छोटे शटर को जैक से उठाकर चोरों ने वहां से 5 लाख 9 हजार रुपए के सामान पार कर दिए।

रविवार की अलसुबह नमाज पढऩे जा रहे लोगों ने शटर ऊपर उठी देखी तो दुकान संचालक को सूचना दी। दुकान संचालक की सूचना पर सीएसपी, क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर एक ट्रक रात 12 बजे वहां रुकी दिखाई दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के खरसिया नाका स्थित मिल्लतनगर निवासी मो. शाहिद पिता नेयाज अहमद 23 वर्ष की एमएस इंटरप्राइजेस दुकान है। खरसिया नाका स्थित दुकान को शनिवार की रात बंद कर संचालक घर चला गया था। रविवार की सुबह 5 बजे दुकान के बगल में स्थित मस्जिद में नमाज अता करने कुछ लोग जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी नजर दुकान के साइड शटर पर पड़ी, जो आधी से कम ऊपर उठी हुई थी। इसकी सूचना उन्होंने दुकान संचालक को मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही संचालक दुकान में पहुंचा। वह भीतर घुसा तो काउंटर खुला हुआ था तथा 5 लाख 9 हजार रुपए के सामान गायब थे। फिर इसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सीएसपी आरएन यादव, कोतवाली व क्राइम ब्रांच पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान में जांच की तथा फूट व फिंगर प्रिंट भी लिए। जांच में ये बात सामने आई है कि चोरों ने पहले साइड शटर को जैक से उठाया है और सेंटर लॉक तोड़कर दुकान के भीतर प्रवेश किया। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।


दुकान से ये सामान ले उड़े चोर
दुकान से चोरों ने एसएफ सोनिक कंपनी की 12 वोल्ट की ४८ नग बैटरी कीमत 5 लाख तथा वाहनों में डाला जाने वाला 9 बाल्टी यूरिया केमिकल कीमत 9 हजार पार किया है। कुल चोरी 5 लाख 9 हजार रुपए की बताई गई है।


सीसीटीवी में कैद ट्रक पर शंका
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो रात 12 बजकर 8 मिनट पर दुकान के सामने एक ट्रक आकर खड़ा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर ट्रक से ही आए होंगे और उसमें सामान लादकर ले गए होंगे।

Published on: