अंबिकापुर

किसान की मृत्यु के 4 दिन बाद खरीदी केंद्र प्रभारी ने उसके नाम से खरीदा 100 क्विंटल धान, खाते से रुपए भी निकाले

Fraud: मृत किसान (Died farmer) के नाम पर धान खरीदी कर फर्जीवाड़ा, सहकारी बैंक से मिलीभगत कर मृत किसान के खाते से रुपए भी निकाल लिए, पूरे मामले की शिकायत (Complaint) भाजपा जिला मंत्री ने एसडीएम (SDM) से कर कार्रवाई की मांग की
2 min read
purchase of paddy
purchase of paddy

सीतापुर. Fraud: धान खरीदी केंद्रों में फर्जीवाड़ा कोई नई बात नहीं है। हर साल खरीदी केंद्र प्रभारी से लेकर यहां पदस्थ स्टाफ गोलमाल कर मालामाल हो जाते हैं। यदि पकड़ में आ गए तो कार्रवाई हो जाती है नहीं तो इनकी बल्ले-बल्ले। ऐसा ही एक मामला सरगुजा जिले के सीतापुर धान खरीदी केंद्र (Paddy purchase center) से सामने आया है। यहां एक मृत किसान के नाम पर धान खरीदी कर फर्जीवाड़ा (Fraud) किया गया है। इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा जिला मंत्री रोशन गुप्ता ने एसडीएम से कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार मृत किसान के नाम से खरीदी केंद्र प्रभारी ने पहले तो 100 क्विंटल धान की खरीदी कर ली और सहकारी बैंक से मिलीभगत कर मृत किसान के खाते से रुपए भी निकाल लिए। एसडीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


भाजपा नेता रोशन गुप्ता के आरोप के अनुसार ग्राम भवराड़ांड़ निवासी ७७ वर्षीय मतवार पिता भकुर्रा के नाम पर 30 दिसम्बर २०२१ को 50 क्विंटल धान बेचा गया था। उसके अगले दिन 31 दिसम्बर को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और परिजनों द्वारा उसे उपचार हेतु अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजन द्वारा उसका रीति-रिवाज के अनुसार 4 जनवरी 2022 को तीज नहान का कार्यक्रम किया गया और उसी दिन मृत किसान के नाम पर खऱीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा 100 क्विंटल धान खरीदी की गई। खरीदी केंद्र प्रभारी ने सहकारी बैंक से मिली भगत कर मृत व्यक्ति के खाते से धान की राशि भी आहरित कर ली है।

भाजपा नेता ने एसडीएम विवेक अनमोल टोप्पो से मामले की शिकायत करते हुए खरीदी केंद प्रभारी पर आरोप लगाया है कि आखिर मृत व्यक्ति के नाम पर धान खरीदी कैसे हो गई। इसकी जांच करते हुए मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।


खरीदी केंद्र प्रभारी का ये है कहना
सीतापुर धान खरीदी केंद के प्रभारी श्रीकांत गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि किसान का उस तारीख को धान खरीदने का टोकन था, इसलिए मेरे द्वारा धान खरीदा गया।


एसडीएम बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसडीएम विवेक अनमोल टोप्पो ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा शिकायत (Complaint) की गई हैं जिसकी जांच की जाएगी। खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो जांच उपरांत दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Updated on:
02 Mar 2022 03:51 pm
Published on:
02 Mar 2022 03:51 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से