अंबिकापुर

CG bulldozer: होटल ढहाने 6 बुलडोजर और पुलिस फोर्स लेकर पहुंचा प्रशासन, फिर कर दिया जमींदोज

CG bulldozer: शहर के नमनाकला शनि मंदिर से लगे 70 डिसमिल जमीन पर किया गया था अतिक्रमण, अपर कलेक्टर के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2024, 8:01 PM IST
CG bulldozer

अंबिकापुर. CG bulldozer: शहर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह जिला प्रशासन की टीम शहर के नमनाकला स्थित होटल मिलन जोन को ढहाने 6 बुलडोजर (CG bulldozer) व पुलिस फोर्स लेकर पहुंची। फिर प्रशासन ने पूरा होटल ढहाकर 70 डिसमिल जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। अलसुबह जब आस-पास के लोगों की सुबह जब नींद खुली तो देखा कि क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील था।


नमनाकला में शनिदेव मंदिर के पास नजूल की जमीन पर शहर के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर ‘होटल मिलन जोन’ का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2018 में अवैध कब्जे के व्यवस्थापन हेतु आवेदन भी दिया गया था। आवेदन राज्य सरकार ने खारिज कर दिया गया था। इसके बाद बेजा-कब्जा हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस भी दिया गया था।

बेजा-कब्जा स्वयं नहीं हटाए जाने पर रविवार सुबह प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम द्वारा 5-6 बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने सुबह 5 बजे अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एसडीएम, तहसीलदार, निगम कमिश्नर, आरआई पटवारी व पुलिस जवान पहुंचे।

इसके बाद टीम ने होटल के भीतर सो रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला और चारों तरफ से जेसीबी लगाकर होटल-अहाता समेत पूरा निर्माण तोड़ दिया गया। उक्त कार्रवाई से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

23 जुलाई को चस्पा किया था नोटिस

प्रशासनिक अमले ने 23 जुलाई को बेजा कब्जा हटाने का नोटिस भी चस्पा किया था। सुबह होटल से सामानों को बाहर निकालने के लिए कब्जाधारियों को कुछ समय भी दिया गया। सामानों को हटाए जाने के बाद बुलडोजर से होटल के कमरों, लॉन एवं अहाते को तोड़ दिया गया।

व्यवस्थापन का किया गया था आवेदन

एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा नमनाकला में 2017-18 में अवैध कब्जा कर व्यवस्थापन के लिए आवेदन भी दिया था। उनके आवेदन को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया था।

इसी बीच कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया था। मौके पर होटल और लॉन का संचालन किया जा रहा था। करीब 70 डिसमिल जमीन को प्रशासनिक अमले ने कब्जा मुक्त कराया है।

शाम को नोटिस, सुबह कार्रवाई

होटल संचालक ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शनिवार की शाम को नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बाद हमलोग कुछ समझ पाते कि रविवार की सुबह 5 बजे से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सामान अंदर ही पड़ा था। जल्दबाजी में हटाने के दौरान कई सामान को नुकसान हुआ है।

Updated on:
28 Jul 2024, 8:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश