अंबिकापुर

CG bus accident: स्टेट हाइवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मच गई चीख-पुकार, कांच तोडक़र निकाला गया बाहर

CG bus accident: अंबिकापुर से रेणुकूट जा रही बस हुई हादसे का शिकार, बस में सवार थे 40-50 यात्री, पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 6:49 AM IST
CG bus accident

CG bus accident: अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश के रेणुकूट जा रही बस फुलीडूमर घाट से उतरते ही पलट गई। इस दौरान बस में 40-50 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस (CG bus accident) की कांच तोडक़र यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


अंबिकापुर से मंगलवार की सुबह यात्रियों को लेकर छाबड़ा बस रेणुकूट जा रही थी। बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे। बस वाड्रफनगर से आगे फुलीडूमर घाट पार कर नीचे उतरी ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस की गति धीमी थी, इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इसकी सूचना घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बसंतपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की।

कांच तोडक़र निकाला गया बाहर

कई यात्री बस (CG bus accident) के भीतर ही फंसे थे, ऐसे में पुलिस ने बस की कांच तोडक़र उन्हें बाहर निकाला। हादसे में घायल 8 यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, इस वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।

स्टेयरिंग हो गया था फेल

बताया जा रहा है कि घाट से उतरने के दौरान अचानक बस का स्टेयरिंग जाम (CG bus accident) हो गया था, इस वजह से ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस खेत में पलट गई। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को रेणुकूट व अन्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।

Updated on:
10 Jul 2024, 6:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत