अंबिकापुर

CG car accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले मैनेजर की सडक़ हादसे में मौत, कार सवार ओवरमैन ने मारी टक्कर

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर डांडग़ांव के पास सुबह हुआ हादसा, हादसे के बाद ओवरमैन ने उदयपुर थाने में कार खड़ी कर किया सरेंडर
2 min read
CG car accident

अंबिकापुर. CG car accident: अदानी माइंस परसा-केते से अनुबंधित केजेएस लिमिटेड कंपनी (करमजीत सिंह एंड लिमिटेड कंपनी) का मैनेजर गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित डांडग़ांव के पास कंपनी में ही कार्यरत ओवरमैन ने उसे कार से टक्कर (CG car accident) मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैनेजर की मौत हो गई। इधर हादसे के बाद ओवरमैन ने कार समेत उदयपुर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने कार जब्त कर ओवरमैन के खिलाफ कार्रवाई की है।


उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अमरदेव यादव 48 वर्ष उदयपुर के परसा केते स्थित अदानी माइंस से अनुबंधित केजेएस कंपनी में मैनेजर था। गुरुवार की सुबह वह अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर मॉर्निंग वॉक पर निकला था।

सुबह करीब 5.30 बजे वह डांडग़ांव शिव मंदिर के पास पहुंचा ही था कि उदयपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कार क्रमांक सीजी 15 डीई-3342 सवार केजेएस कंपनी के ओवरमैन अंबिकापुर निवासी यशवंत रावत ने उसे टक्कर (CG car accident) मार दी।

टक्कर से उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। उसे कंपनी के ही एक व्यक्ति द्वारा उदयपुर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

कार सवार ने थाने में खड़ी कर दी कार

इधर हादसे के बाद कार सवार ओवरमैन वापस उदयपुर थाने पहुंचा और थाने में कार खड़ी कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने ओवरमैन को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर लिया है। ओवरमैन सुबह 4.30 बजे ड्यूटी के लिए कार से निकला था। इसी दौरान यह हादसा (CG car accident) हो गया।

Updated on:
11 Jul 2024 07:36 pm
Published on:
11 Jul 2024 07:36 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से