दोनों का शव बुधवार को गांव में ही आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में उसके परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। इधर सीतापुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।