अंबिकापुर. Collector on bike: कलेक्टर विलास भोसकर बुधवार को औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने उदयपुर के सुदूर गांव पेंडरखी, पहाड़ कोरजा, झिंगाझरिया, बकोई, मुंदराडांड़ और खुझी पहुंचकर प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, आंगनबाडिय़ों व अस्पताल का निरीक्षण किया। बाइक पर ग्राम पेंडरखी पहुंचे कलेक्टर (Collector on bullet) ने वहां के उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका देखा तो भडक़ गए। उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर मौजूद सीएमएचओ से बीएमओ व आरएचओ को सस्पेंड करने कहा।