
Ambikapur road: शहर की सडक़ों के डामरीकरण की घटिया क्वालिटी देख नगर निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी शफी अहमद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खराब सडक़ों को उखाडक़र नए सिरे से बनाने और पुनर्निर्माण होने तक भुगतान रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने निगम क्षेत्र की सभी सडक़ों की निगम के इतर किन्हीं दो सरकारी एजेंसियों से जांच कराने कहा है।
नगर निगम द्वारा करीब साढ़े 9 करोड़ की लागत से 74 सडक़ों का डामरीकरण कराया गया है। इनमें से करीब आधा दर्जन से ज्यादा सडक़ों से गिट्टी उखडऩे और गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत नगरवासियो ने की थी।
शिकायत पर लोक निर्माण प्रभारी शफी अहमद ने नगर निगम के प्रभारी ईई सन्तोष रवि, एसडीओ दुष्यंत बजाज एवं तकनीकी अमले से साथ सडक़ों का निरीक्षण किया।
निर्माण में लापरवाही से नाराज लोनिवि प्रभारी ने निगम आयुक्त को ठेकेदारों का भुगतान रोकने, अमानक निर्मित सडक़ों का पुनर्निर्माण कराने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण में देवीगंज वार्ड में चित्र मन्दिर के पीछे, नमनाकला में शनि मंदिर के पास, कुंडली सिटी कॉलोनी पहुंच मार्ग, गणेश दादा गली में प्रदीप आटा चक्की के पास, होलीक्रॉस के पीछे, अयान मार्ग और नेपाल लॉज के पास सडक़ निर्माण में गुणवत्ता की कमी साफ नजर आई।
शफी अहमद ने निगम क्षेत्र की सडक़ों की जांच राज्य सरकार की किन्हीं दो निर्माण एजेंसियों से जांच कराने कहा है। उन्होंने खराब सडक़ों के पुनर्निर्माण और सरकारी जांच एजेंसियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कही है।
Updated on:
10 Jul 2024, 7:33 PM IST
Published on:
10 Jul 2024, 7:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.