सीएमएचओ डॉ. सेंगर ने कहा कि सर्पदंश होने पर व्यक्ति को बेहोश नही होने देना चाहिए। मरीज की झाडफ़ूंक नहीं करवाएं। जहां सांप ने डसा है, उस जगह पर न तो चीरा लगाएं और न ही जहर चूसें। काटने वाली जगह पर रूमाल, कपड़ा, रस्सी जैसा कुछ न बांधें। दर्द कम करने के लिए पेन किलर या अल्कोहल जैसी चीजें बिल्कुल नहीं दें।