अंबिकापुर

CG crime news: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, नाबालिग समेत 2 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

CG crime news: युवती ने एक दुकानदार से आरोपियों द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में डाले थे 10 हजार रुपए, इस घटना के बाद उसने लगा ली थी फांसी
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 8:21 PM IST
CG crime news

अंबिकापुर. CG crime news: ब्लैकमेलिंग से परेशान उदयपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने 14 मार्च को जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने जांच की। इसमें पाया गया कि मृतका ने घटना से 4 दिन पूर्व परिचित दुकानदार से 10 हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर (CG crime news) कराए थे। जिस खाते में मृतका ने रुपए डाले थे, उसके खाताधारक युवती पर कई आरोप लगाकर रुपए की मांग कर रहे थे। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकेरी निवासी सरस्वती (20) को अज्ञात युवकों द्वारा फोन कर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। बदनाम करने के उद्देश्य से उसे बार-बार कॉल कर परेशान (CG crime news) किया जा रहा था। वे युवती से रुपए की मांग कर रहे थे।

परेशान पीडि़ता ने 14 मार्च को डांडग़ांव स्थित एक दुकानदार से कर्ज लेकर अज्ञात व्यक्ति के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कराए थे। इस दौरान पीडि़ता ने दुकानदार से कहा था कि मेरा भाई कहीं फंसा है। उसे रुपए की आवश्यकता है। इसके बाद पीडि़ता अचानक घर से गायब (CG crime news) हो गई थी।

पीडि़ता के पिता ने उदयपुर थाना में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच 18 मार्च को ग्राम चकेरी के केराढोढ़ा जंगल में युवती की फांसी पर लटकी हुई लाश (CG crime news) मिली थी। पुलिस शव का पीएम कराकर विवेचना शुरू कर दी थी।

CG crime news: दुकानदार ने बताया परेशान थी मृतका

विवेचना के क्रम में पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की तो पता चला कि पीडि़ता काफी परेशान थी। उस दिन उसने अज्ञात खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कराए थे। उक्त खाता बिहार का पाया गया। पुलिस को मामले को समझने में देर नहीं लगी और ठगी के शिकार होने के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू की।

2 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

पुलिस ने फोन नंबर व खाते के आधार पर आरोपी एक नाबालिग व उसके सहयोगी सरफराज खान पिता मेहंदी हसन (१९) निवासी गढ़वा भोगारी वार्ड नंबर 12 थाना मझोलिया जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 306, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे, आरक्षक जितेश साहू, विजय पैकरा व सैनिक चन्दन शामिल रहे।

Updated on:
25 Aug 2024, 8:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत