अंबिकापुर

CG crime: Video: पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा तस्कर, नाली में घुस गया, फिर जवानों ने ऐसे निकाली उसकी हेकड़ी

CG crime: नशीले इंजेक्शन को बेचने ग्राहक की तलाश करते समय पुलिस ने 2 तस्करों को किया था गिरफ्तार, मुलाहिजा के लिए ले जाते समय पुलिस की गाड़ी से एक हो गया था फरार
2 min read
CG crime

अंबिकापुर. CG crime: पुलिस की अभिरक्षा से कई बार आरोपी फरार हो चुके हैं, हालांकि बाद में पुलिस उन्हें दबोच लेती है। ऐसा ही एक मामला शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के 2 सप्लायरों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस उन्हें मुलाहिजा कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रही थी। इसी बीच एक आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग निकला। वह नाली में छिप गया था। इसी बीच खोजते हुए पहुंची पुलिस ने उसे नाली के भीतर से बाहर निकाला और दबोचकर साथ ले गई।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर के नालापारा निवासी रोहित दोहरे उर्फ सूरज 23 वर्ष तथा भट्ठापारा निवासी रोहित मालाकार 20 वर्ष को गांधीनगर पुलिस ने 29 जून को 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों गंगापुर क्षेत्र में इंजेक्शन की सप्लाई करने ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ (CG crime) लिया था। पुलिस उन्हें मुलाहिजा कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रही थी। इसी बीच एक आरोपी बनारस मार्ग स्थित डाइट के पास पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह उनकी आंखों से ओझल हो गया।

फिर पुलिस ने बनारस मार्ग से नवापारा जाने वाले मार्ग पर सर्चिंग शुरु की तो वह नाली के भीतर मिला। नाली के ऊपर ढक्कन रखा हुआ था, इस वजह से पुलिस को उसे खोजने में परेशानी हुई। एक स्थान पर खुली नाली देख पुलिस ने उसे दबोच लिया।

निकल गई सारी हेकड़ी

गांधीनगर पुलिस के जवानों ने नाली के भीतर से आरोपी को पकडक़र बाहर निकाला। इसके बाद जवान उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने कुछ मिनटों में ही गिरफ्त से आरोपी की भाग जाने (CG crime) की मंशा पर पानी फेर दिया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
01 Jul 2024 09:25 am
Published on:
30 Jun 2024 04:24 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा