अंबिकापुर

CG Election 2023: नड्डा बोले- भूपेश बघेल ने सत्ता के लिए सट्टा घोटाला तक कर दिया, मंच से अफसरों को दी ये चेतावनी

CG Election 2023: शहर के कलाकेंद्र मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हुई चुनावी सभा, अपने 20 मिनट के उद्बोधन में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

2 min read
CG Election 2023
JP Nadda in Ambikapur

अंबिकापुर. CG Election 2023: विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने कलाकेंद्र मैदान में आयोजित सभा में 20 मिनट का उद्बोधन देते हुए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा आप लोगों का जोश व उमंग आश्वस्त करता है कि 17 तारीख को आपने राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ की विधानसभा में भेजने का निर्णय ले लिया है। राजनीति में तालियों की गडग़ड़ाहट से, इसकी आवाज से हम पहचान लेते हैं कि आप लोगों में कितना जोश है और आपने अपना मन बना लिया है। यह चुनाव सिर्फ एक प्रत्याशी का नहीं है, वे आने वाले पांच साल के लिए आपके हक की रक्षा करने के लिए एक माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, एक तरफ बेईमानी से ग्रसित कांग्रेस पार्टी है। भाजपा आपके हितों की चिंता करती है, कांग्रेस आपके हितों पर डाका डालती है।


जेपी नड्डा ने कांग्रेस को आड़े लेते हुए कांग्रेस के समय में हुए पनडुब्बी, अगस्ता वेस्टलैंड का हेलीकाप्टर घोटाला, टू जी घोटाला सहित अन्य की गिनती कराई और कहा कांग्रेस ने आसमान में हेलीकॉप्टर घोटाला, पानी में पनडुब्बी और पाताल में कोयला घोटाला किया। कांग्रेस ने तीनों लोक को नहीं छोड़ा।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने गंगाजल लेकर कहा शराब बंद कर देंगे, इसके बाद इन्होंने शराब का घोटाला किया। चावल, गोठान, शिक्षकों की भर्तियों, सत्ता के लिए सट्टा का घोटाला तक कर दिया। बिजली बिल माफ नहीं किया, बेरोजगारों को छला।

ऐसा मुख्यमंत्री जो सट्टा खिलवाए, 508 करोड़ डकार ले, यह एक कलंक है। शुभम सोनी का वीडियो इसका प्रमाण है। इसे 17 तारीख को धोना है। उन्होंने कहा मोदी के राज में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने भाजपा के चुनावी वायदों की याद दिलाई और कहा कि हमारी सरकार बनते ही केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख मकान बनाने का काम करेंगे।

हर विवाहित महिलाओं को साल में 12 हजार देंगे। इसके साथ ही अन्य घोषणाओं पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने विकास के जिस काम को अवरूद्ध किया है उसे गति देंगे।

इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा, संभागीय प्रभारी झारखंड विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनुराग सिंह देव, राजेश अग्रवाल, चिंतामणि महाराज, अखिलेश सोनी, कमलभान सिंह, भारत सिंह सिसोदिया व अभिमन्यु गुप्ता मंच पर उपस्थित थे।


सब हिसाब चुकता होगा
अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 17 तारीख तक जितना जुल्म ढाना है ढा लो, प्रजातंत्र की जीत होगी और कमल खिलेगा, फिर हिसाब चुकता होगा। भूपेश बघेल और अफसरों की सांठगांठ है, ये जो भ्रष्टाचार चल रहा है और तुम उनके साथी बने हो, यह मत समझना कि खबर हम तक नहीं आती है।

न्याय होगा और अच्छे तरीके से होगा। अंत में उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा सबले बढिय़ा छत्तीसगढिय़ा है कि नहीं, इस पर जनसमूह ने इस पर हामी भरी।

Published on:
15 Nov 2023 07:58 pm
Also Read
View All
Cyber Fraud: कॉलेज की छात्रा ने OLX पर डाला विज्ञापन, लिखा- सोफा बेचना है, फिर युवक का आया कॉल और खाता हो गया खाली

Sitapur MLA in Hospital: सीतापुर विधायक देर रात पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर-नर्सों से कहा- इलाज में लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त

Huge Hemp Seized: छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ाया 1 ट्रक गांजा, 10 करोड़ है कीमत, UP का सरगना समेत 2 गिरफ्तार, ओडिशा से है कनेक्शन

Big Fraud: दुर्लभ वस्तु बेचने के नाम अंबिकापुर के स्क्रैप कारोबारी से 3.08 करोड़ की ठगी, अंतराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

CSPDCL News: मानसून सिर पर, लेकिन शहर में आधा ही हुआ बिजली मेंटेनेंस, ईई बोले- सुशासन तिहार बनी बाधा