अंबिकापुर

CG Election 2023: राजनाथ बोले- देश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस जैसी भ्रष्ट सरकार कभी नहीं देखी, 30 टका सीधे जा रहा ऊपर

CG Election 2023: सीतापुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे
2 min read
CG Election 2023
Union Defence Minister Rajnath Singh in Sitapur Helipad

अंबिकापुर. CG Election 2023: कांग्रेस सरकार के राज में 30 टका तो सीधे-सीधे ऊपर जा रहा है, और नीचे जिसको जहां जितना मिलता है, वह केवल खाता है। ऐसी भूखी-भ्रष्ट सरकार देश के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी गई। इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उक्त बातें शनिवार को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आम सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं।


उन्होंने कहा कि 5 साल से महादेव एप के जरिए सट्टा का धंधा चल रहा है। यहां जो घोटाले हुए हैं, उसकी जांच हो रही है। कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चाहे छत्तीसगढ़ का हो या किसी भी अन्य प्रदेश का भ्रष्टाचारी हो, आरोप सिद्ध होने पर भाजपा की सरकार उसे माफ नहीं करेगी, उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि 25 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहार वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था। छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है। 15 वर्षों तक यहां भाजपा की सरकार रही है।

डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। लेकिन 2018 में कांग्रेस की सरकार आई और इसके बाद प्रदेश की जनता ने देखा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने भी सभा को संबोधित किया।


गरीब परिवार की बेटियां हुईं गायब
राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अनेक गरीब परिवार की बेटियां गायब हो गईं। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी के साथ-साथ नशे का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। आम छत्तीसगढिय़ा आज हर तरफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Published on:
11 Nov 2023 07:57 pm
Also Read
View All