अंबिकापुर

CG election 2025: भाजपा ने लखनपुर व सीतापुर नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची, इन 6 वार्डों में अभी भी माथापच्ची

CG election 2025: नगरीय निकाय चुनाव के तहत सरगुजा जिले के 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की हुई घोषणा, लखनपुर में 1 तो सीतापुर में 5 वार्डों में अभी तय नहीं हो पाए हैं प्रत्याशी
2 min read
CG election 2025: भाजपा ने लखनपुर व सीतापुर नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची, इन 6 वार्डों में अभी भी माथापच्ची
BJP spokes person Santosh Das and Rupesh Dubey

अंबिकापुर. भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के तहत सरगुजा जिले के 2 नगर पंचायत लखनपुर व सीतापुर के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा (CG election 2025) कर दी गई है। लखनपुर के 15 वार्डों में से 14 तथा सीतापुर में 10 पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए हैं। लखनपुर के एक वार्ड तथा सीतापुर के 5 वार्डों में प्रत्याशियों के नामों को लेकर माथापच्ची जारी है। वहीं नामों की घोषणा होने से टिकट मिले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे हैं।

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही निगम व नगर पंचायतों में मेयर, अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के दावेदार मैदान में हैं। भाजपा व कांग्रेस में अभी भी टिकट (CG election 2025) पाने की होड़ लगी हुई है। किसे टिकट मिलेगा? इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इसी बीच भाजपा ने नगर पंचायत लखनपुर व सीतापुर के पार्षद प्रत्याशियों के अधिकांश नामों की घोषणा कर दी है। नामों की घोषणा भाजपा सरगुजा के प्रवक्ता संतोष दास व रुपेश दुबे ने की। गौरतलब है कि नगर निगम व नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोटिंग व 15 फरवरी को मतगणना होगी।

CG election 2025: ये हैं लखनपुर के 14 पार्षद प्रत्याशी

लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 वार्ड के प्रत्याशी (CG election 2025) के नामों की घोषणा कर दी है। वार्ड क्रमांक 1 से उर्मिला खलखो, वार्ड 2 से विनोद कश्यप, वार्ड 3 से निशांत गुप्ता, वार्ड 4 से अमित कुमार बारी, वार्ड 5 से चंद्रभान सिंह, वार्ड 6 से शमीम खान, वार्ड 7 से नेहा बंसल के नाम पर मुहर लगी है।

इसी प्रकार वार्ड 9 से पूनम साहू, वार्ड 10 से सत्यनारायण दुबे, वार्ड 11 से बृजकिशोर पांडेय, वार्ड 12 से संध्या देवी ठाकुर, वार्ड 13 से सीनू देवी, वार्ड 14 से संपत राम व वार्ड 15 से राजेश सारथी को टिकट दी गई है। वार्ड 8 के पार्षद प्रत्याशी के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं।

ये हैं सीतापुर के 10 पार्षद प्रत्याशी

सीतापुर (CG election 2025) के 15 वार्डों में से 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भाजपा ने कर दी है। वार्ड क्रमांक 2 से भवानी सिंह, वार्ड 5 से विकास कुमार एक्का, वार्ड 6 से सदानंद गुप्ता, वार्ड 8 से विकास लकड़ा, वार्ड 9 से तेजू पैंकरा,

वार्ड 11 से भोला राम मिंज, वार्ड 12 से सनिता पैंकरा, वार्ड 13 से प्रिया पैंकरा, वार्ड 14 से विवेक नामदेव व वार्ड 15 से विष्णु अग्रवाल को टिकट दी गई है। वहीं वार्ड क्रमांक-1, 3, 4, 7 व 10 के प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Updated on:
25 Jan 2025 05:36 pm
Published on:
25 Jan 2025 04:51 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र