अंबिकापुर

बसपा सुप्रीमो मायावती की अंबिकापुर में कल होगी चुनावी सभा, जनता कांग्रेस से किया है गठबंधन

अजीत जोगी भी रहेंगे मौजूद, कलाकेंद्र मैदान में कार्यकर्म की तैयारियां कर ली गई हैं पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की हुई तैनाती
less than 1 minute read
Mayawati
Mayawati

अंबिकापुर. कला केंद्र मैदान में आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा को मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी द्वारा संबोधित किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ बसपा के सतीश चन्द्र मिश्रा व जकांछ के अमित जोगी भी उपस्थित रहेंगे। सभा दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी। उक्त जानकारी युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक ने दी।


बसपा सुप्रीमो की चुनावी सभा को लेकर अंबिकापुर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। एनएसजी कमांडो से लेकर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। गौरतलब है कि मायावती को जेड प्लस सुरक्षा के साथ यूपी पुलिस का प्रोटक्शन भी प्राप्त है।

बसपा सुप्रीमो और जनता कांग्रेस सुप्रीमो सरगुजा संभाग के मतदाताओं से अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग करने की अपील करेंगे। कलाकेंद्र मैदान में करीब 12 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था बनाई गई है।

Updated on:
03 Nov 2018 07:48 pm
Published on:
03 Nov 2018 07:48 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?