अंबिकापुर

CG Elephant killed villager: जान बचाने पेड़ पर चढ़ रहे बुजुर्ग को दंतैल हाथी ने पटककर मार डाला, फिर शव के कर दिए टुकड़े

CG Elephant killed villager: तेंदूपत्ता तोडऩे के दौरान अचानक आ गया था दंतैल हाथी, पत्नी समेत अन्य ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने की रेंजर को हटाने की मांग
2 min read
Forest team collected old age man dead body

अंबिकापुर. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के गणेशपुर जंगल में एक बुजुर्ग दंपत्ति समेत ग्रामीण तेंदूपत्ता तोडऩे रविवार की सुबह जंगल गए थे। इसी बीच वहां एक दंतैल हाथी आ गया। यह देख सभी जान बचाने भागने लगे। इसी बीच 62 वर्षीय वृद्ध पेड़ पर चढऩे की कोशिश करने लगा। यह देख दंतैल हाथी ने उसे सूंड से पकड़ लिया और पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं उसकी पत्नी व अन्य ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने क्षत-विक्षत स्थिति में वृद्ध का शव बरामद किया है। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंजर को हटाने की मांग की है।


प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी रामकुमार (62) रविवार की सुबह अपनी पत्नी व गांव के ही अन्य लोगों के साथ तेन्दूपत्ता तोडऩे गणेशपुर व मदनपुर के जंगल में गए थे। सभी एक दूसरे के कुछ दूरी पर तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे एक दंतैल हाथी मौके पर पहुंच गया।

हाथी को देख लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान रामकुमार हाथी से बचने के लिए पेड़ पर चढऩे की कोशिश करने लगा। तभी हाथी ने सूंड़ से उठाकर उसे फुटबॉल की तरह पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं रामकुमार की पत्नी व अन्य ग्रामीणों ने जंगल से भाग कर अपनी जान बचाई।

क्षत-विक्षत मिला शव

जंगल से भागकर ग्रामीण गांव पहुंचे और घटना की जानकारी गांव वालों को दी। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और रामकुमार का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया। वन विभाग ने मृतक के शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान वन विभाग ने मृतक के परिजन को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी है।

हाथियों का दो दल कर रहा क्षेत्र में विचरण

ग्रामीणों के अनुसार प्रतापुर व राजपुर वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का दो दल विचरण कर रहा है। एक सप्ताह पूर्व प्रतापपुर क्षेत्र के खडग़वां के झींगापारा में हाथियों ने जंगल किनारे घर बनाकर रह रही वृद्धा को मार डाला था। महिला घर में अकेली थी।

ग्रामीणों में आक्रोश, रेंजर को हटाने की मांग

हाथियों द्वारा लगातार ग्रामीणों पर किए जा रहे हमले व मौत की घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कोई भी कर्मचारी क्षेत्र में नहीं रहते हैं। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अक्सर अंबिकापुर से आना-जाना करते हैं।

इस स्थिति में हाथियों की जानकारी समय रहते ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाती है और लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रतापपुर से रेंजर को हटाने की मांग की है। वहीं एसडीओ फारेस्ट आशुतोष भगत ने क्षेत्र के ग्रामीणों को जंगलों में न जाने की सलाह दी है।

Updated on:
19 May 2024 09:04 pm
Published on:
19 May 2024 09:04 pm
Also Read
View All
IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है