अंबिकापुर

इस अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए ट्रांसफर किए गए कुछ शिक्षकों ने दूसरी जगह जाने से किया इनकार

CG English Medium school: पूर्व में शहर के ब्रम्हपारा स्कूल को अंग्रेजी माध्यम के लिए किया गया था चयनित, इसी के अनुसार शिक्षकों ने पढ़ाने के लिए किया था आवेदन, अब चयनित हुआ सीतापुर का देवगढ़ स्कूल
less than 1 minute read
इस अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए ट्रांसफर किए गए कुछ शिक्षकों ने दूसरी जगह जाने से किया इनकार
English Medium school Devgarh

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरु किए जा रहे अंग्रेजी माध्यम मॉडल विद्यालय (CG English Medium school) का भविष्य बार-बार बदलता जा रहा है। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक निर्णयों के कारण स्थानांतरित शिक्षकों के लिए भी अनिर्णय की स्थिति बनती जा रही है।

सरगुजा जिले में अंबिकापुर के ब्रह्मपारा विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में विकसित करने की तैयारी बंद कर सीतापुर के देवगढ़ विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम (CG English Medium school) बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सोमवार को देवगढ़ के इस विद्यालय की साफ-सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।


ज्ञात हो कि सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम (CG English Medium school) से पढ़े और प्रशिक्षित अध्यापकों की कमी है। अंबिकापुर मुख्यालय में स्थानांतरित होकर आये कुछ शिक्षकों ने सीतापुर के देवगढ़ में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाये जाने पर वहां जाने से इनकार कर दिया है।

शिक्षकों के साथ सोमवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में बैठक भी हुई है। शिक्षकों का कहना है कि देवगढ़ में जाने के लिए उनसे सहमति तो ली जानी थी।


चौथा चयन है देवगढ़ विद्यालय
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (CG English Medium school) खोले जाने की तैयारियों के बीच विद्यालय भवन का यह चौथा चयन है। जिले के अधिकारियों, शिक्षा विभाग तथा जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अंबिकापुर का निरीक्षण किया था।

पुलिस लाइन विद्यालय की अनुकूलता नहीं मिलने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, अंबिकापुर का चयन के लिए निरीक्षण किया गया। केदारपुर विद्यालय भी अनुकूलता के पैमाने पर नहीं आ सका। तीसरे पायदान पर शहर का शासकीय ब्रह्मपारा विद्यालय का चयन किया गया। ब्रह्मपारा विद्यालय के बाद चौथे चरण में यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर सीतापुर के देवगढ़ का चयन किया गया है।

Published on:
15 Jun 2020 08:49 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष