अंबिकापुर

CG farmer death: महिला पुलिस कर रही थी पूछताछ, अचानक बुजुर्ग किसान की हो गई मौत, पुलिस पर लगा ये आरोप

CG farmer death: जमीन विवाद के मामले में पुलिस बुजुर्ग किसान व परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ करने पहुंची थी घर पर, हार्ट अटैक से हो गई मौत, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2024, 8:37 PM IST
CG farmer death

अंबिकापुर. CG farmer death: गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी कालापारा में सोमवार को पुलिस जमीन विवाद के मामले में किसान के घर जांच करने पहुंची थी। पूछताछ के दौरान वृद्ध किसान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक (CG farmer death) बताया जा रहा है। वहीं मृतक के पुत्र नरेंद्र राजवाड़े ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान महिला प्रधान आरक्षक द्वारा डांट फटकार व गाली-गलौज की जा रही थी। इसी बीच पिता को हार्ट हटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।


गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी कालापारा निवासी रामसुन्दर राजवाड़े उम्र 62 वर्ष का रिश्तेदारों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस सोमवार को जांच करने सुखरी कालापारा गई थी। पुलिस रामसुन्दर राजवाड़े के घर जाकर मामले की जांच कर रही थी।

इसी बीच अचानक राम सुन्दर राजवाड़े बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे डायल 112 से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत (CG farmer death) घोषित कर दिया।

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक के पुत्र नरेंद्र राजवाड़े ने पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार व डांट-फटकार किए जाने से पिता को हार्ट अटैक आने का आरोप लगाया है।

जिला कांग्रेस ने की न्याय दिलाने की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजन से मुलाकात की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता का कहना है कि गांधीनगर थाना की महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की जमीन विवाद के संबंध में मृतक के घर गई थी।

उसने राम सुंदर राजवाड़े से कड़े लहजे में बात कर अपशब्द कहे और जेल में सड़ा देने की धमकी दी। इस कारण से वृद्ध को हार्ट अटैक आया और उनकी जान (CG farmer death) चली गई। कांग्रेस ने मृतक के परिजन को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Updated on:
1 Jul 2024, 8:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज