6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान का रोपा लगाने खेत तैयार कर रहे युवा किसान के ऊपर गिरा 11 केवी तरंगित तार, किसान व 2 बैलों की मौत

Farmer death from current: घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सीतापुर-मैनपाट मार्ग पर किया चक्काजाम, हादसे के 3 घंटे बाद पहुंचे प्रशासनिक, पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी, समझाइश के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Jul 2023, 6:02 PM IST

Road blockade by angry people

Farmer death from current in field

सीतापुर. Farmer death from current: धान का रोपा लगाने बुधवार की सुबह सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवा किसान अपने खेत में पाटा (कीचडऩुमा खेत का समतलीकरण) कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरा 11 केवी का तरंगित बिजली तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हादसे में किसान व उसके 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ दूर खड़ा उसका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद किसान की पत्नी व 4 बेटियां सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना के साढ़े 3 घंटे बाद प्रशासनिक, पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष बढ़ गया और उन्होंने सीतापुर-मैनपाट मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों द्वारा तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा ऊपरपारा निवासी मंजू खलखो पिता सुकुल खलखो 28 वर्ष बुधवार की सुबह करीब 8 बजे धान का रोपा लगाने खेत तैयार कर रहा था। एक जोड़ी बैलों के साथ वह खेत में पाटा मार ही रहा था कि अचानक ऊपर से गुजरे 11 केवी का तार टूटकर वहां गिरा।

इसकी चपेट में आकर युवा किसान व उसके 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। वही छोटा भाई राजकुमार खलखो घटनास्थल से थोड़ी दूर होने की वजह से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि रोपा लगाने के दौरान यह घटना नहीं घटी, वरना 9 महिलाएं भी इस हादसे का शिकार हो सकती थीं, वे खेत में आने का इंतजार कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: जेवर चमका देंगे कहकर संभ्रांत परिवार की महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए 2 ठग


साढ़े 3 घंटे बाद पहुंचे अधिकारी, चक्काजाम
घटना की सूचना के 3 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए भाजपा नेता प्रभात खलखो, भगत सिंह, विंधेश्वरी पैंकरा, विक्की सोनी ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के साथ सीतापुर-मैनपाट मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

आवागमन बाधित होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना के साढ़े 3 घंटे बाद प्रशासनिक, पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों का ेसमझाइश दी तथा तात्कालिक सहायता राशि के रूप में मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने चक्काजाम समाप्त किया। मुआवजा की शेष राशि 15 दिनों के भीतर देने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत, टाटा मैजिक वाहन ने मारी बाइक को टक्कर


4 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
करंट से युवा किसान की मौत के बाद उसकी 4 बेटियों के सिर से पिता का साया उठा गया। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने इसके लिए बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को दोषी ठहराया है।

घटना के दौरान भाजपा नेताओं के अलावा मृतक का भाई राजकुमार खलखो, तहसीलदार मैनपाट एसएन राठिया, थाना प्रभारी अश्विनी सिंह, जेई विद्युत विभाग नीरज कुजूर समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।