राजपुर. Road accident: एक युवक अपनी पत्नी को लाने सोमवार की दोपरह बाइक से ससुराल जा रहा था। इसी दौराना नेशनल हाइवे-343 पर उसे तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह सिर के बल सडक़ पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद टाटा मैजिक का चालक वाहन वहीं छोडक़र भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।