अंबिकापुर

CG murder case: बेटे के बिस्तर पर सोया था पिता, बार-बार कहने के बाद भी नहीं उठा तो कर दी हत्या

CG murder case: आरोपी बेटा पिता से उसके बिस्तर से उठने और खाना खाने की कर रहा था मिन्नत, पीट-पीटकर की हत्या और हो गया था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
CG murder case

अंबिकापुर. CG murder case: दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली में गुरुवार की रात को कुलयुगी पुत्र ने लात-मुक्के से बेदम पिटाई कर वृद्ध पिता को मौैत के घाट उतार दिया। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटे के बिस्तर पर सोया था और बार-बार कहने के बाद भी खाना नहीं खा रहा था। इस बात से नाराज बेटे ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में दरिमा पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतराटोली निवासी टनू यादव गुरुवार की रात को अपने बेटे महेश यादव उर्फ गुड्डू के बिस्तर पर सोया था। बेटा अपने पिता को बिस्तर से उठने व खाना खाने के लिए बोल रहा था।

बार-बार बोलने के बाद भी जब पिता नहीं उठा तो गुस्से में आकर उसने पिता की लात-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की हत्या (CG murder case) करने के बाद वह घर से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नातिन ने दी पुलिस को जानकारी

मृतक की नातिन प्रिया यादव अंबिकापुर में रहती है। गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसे फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद नातिन ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम करवाया। आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी महेश यादव उर्फ गुड्डू उम्र 46 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
14 Jun 2024 09:36 pm
Published on:
14 Jun 2024 09:36 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video