अंबिकापुर

CG Political news: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा- प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं, आए दिन हो रही हत्या-बलात्कार जैसी घटनाएं

CG Political news: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी जरिता लैतफलांग ने राजीव भवन में की प्रेस वार्ता, प्रदेश सरकार पर लगाए तीखे आरोप लगाते हुए सडक़ पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी
2 min read
CG Political news
Congress national secretary Press Conference

अंबिकापुर. CG Political news: प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन की बात करती है, लेकिन यहां कोई भी छत्तीसगढिय़ा सुरक्षित नहीं है। अभी सरकार के मात्र 9 महीना ही हुए हैं। इतने ही दिनों में 3 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना सामने आ चुकी है। आए दिन हत्या हो रही हैं। नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बातें सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस (CG Political news) की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के नवनियुक्त सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कही।

लैतफलांग ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सुशासन की बात (CG Political news) करते हैं। उनसे पूछना चाहती हूं की सुशासन की परिभाषा क्या है? आज न्याय का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। चाहे वह बलौदाबाजार हो, कवर्धा हो या सीतापुर। हर जगह आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

Congress national secretary Press Conference

उन्होंने कहा कि सीतापुर में आदिवासी युवक संदीप लकड़ा की नृशंस हत्या (Sandeep murder case) ठेकेदार द्वारा कर दी जाती है और उसके शव को पानी टंकी की नींव के नीचे दफन कर दिया जाता है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को पकडऩे के बजाए उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

प्रदेश सरकार के हाथ खून से सने हुए हैं। शासन-प्रशासन पूरी तरह से ठप हो चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

CG Political news: गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

जरिता लैतफलांग ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। वे अपने गृह जिले को सुरक्षित नहीं रख सकते तो प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था कैसे संभालेंगे।

उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगर आपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लगा पाती है तो कांग्रेस आने वाले दिनों में सडक़ पर उतरेगी।

Updated on:
24 Sept 2024 02:05 pm
Published on:
24 Sept 2024 02:05 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका