अंबिकापुर

CG politics: Video: टीएस के नेतृत्व में आगामी विस चुनाव लड़ने के महंत के बयान पर मंत्री नेताम ने कसा तंज, कहा- ये रणछोड़ दास हैं…

CG politics: प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही ये बातें, बोले- 5 साल तक तो इनको सपना दिखाते रहे, 5 साल और भ्रम में रहें बाबा
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2025, 5:36 PM IST
CG politics: Video: टीएस के नेतृत्व में आगामी विस चुनाव लडऩे के महंत के बयान पर मंत्री नेताम ने कसा तंज, कहा- ये रणछोड़ दास हैं...
Minister Netam in press conference

अंबिकापुर. अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर के पक्ष में प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को शहर के घड़ी चौक पर आयोजित आमसभा में विधानसभा (CG politics) में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत अंबिकापुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। इस बात पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने टीएस सिंहदेव को रणछोड़ दास कहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री रहने के दौरान वे काम नहीं कर पाए तो विभाग से इस्तीफा दे दिया।

दरअसल कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में भाजपा (CG politics) ने आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इसके बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नेताम ने कहा कि टीएस सिंहदेव की बात पर आज कोई विश्वास नहीं करता है।

बाबा के नेतृत्व में विस चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि टीएस बाबा इसी भ्रम में 5 साल और रहें। 5 साल तक तो उनको लॉलीपाप दिखाते रहे। कांग्रेस (CG politics) की यही रीति-नीति है।

CG politics: कार्यकर्ता 5 साल तक करते रह गए इंतजार

उनके कार्यकर्ता व पदाधिकारी 5 साल इंतजार करते रह गए कि अब सीएम (CG politics) बनेंगे। वे न इधर के रहे और न ही उधर के। अब फिर से बोला जा रहा है। मुझे लगता है कि टीएस बाबा इन बातों में अब नहीं आएंगे।

Updated on:
5 Feb 2025, 5:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी