12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: डिप्टी कलेक्टर पर FIR दर्ज, बिना अनुमति धर्मसभा कराने पर एक्शन

CG News: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला इलाके में एक रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर के निवास पर बिना अनुमति धर्मसभा आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने इसका विरोध दर्ज कराया और तत्काल गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मसभा […]

2 min read
Google source verification
CG News: डिप्टी कलेक्टर पर FIR दर्ज, बिना अनुमति धर्मसभा कराने पर एक्शन

CG News: अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला इलाके में एक रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर के निवास पर बिना अनुमति धर्मसभा आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने इसका विरोध दर्ज कराया और तत्काल गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मसभा को रुकवाया और रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नमनाकला स्थित रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के निवास पर ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा एक धर्मसभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में केवल ईसाई समुदाय के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों से जुड़े लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। आयोजन के लिए जिला प्रशासन से किसी प्रकार की पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है।

जैसे ही इस धर्मसभा की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली, उन्होंने इसे अवैध बताते हुए गांधीनगर थाना पुलिस को सूचित किया। संगठनों का कहना था कि बिना अनुमति इस प्रकार का धार्मिक आयोजन कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और पाया कि आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई है। इसके बाद पुलिस ने धर्मसभा को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। पुलिस ने आयोजनकर्ताओं और सभा में मौजूद प्रमुख लोगों को समझाइश दी और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही सभा से जुड़े कुछ प्रमुख लोगों को थाना भी लाया गया, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, तो उनके नाम भी प्रकरण में जोड़े जा सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की तत्परता के चलते मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहकर ही किसी भी प्रकार का आयोजन किया जाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग