अंबिकापुर

CG Rape Case: शादी करने का झांसा देकर युवती से बलात्कार, 50 हजार रुपए की कर दी ठगी

CG Rape Case: युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरतार किया है।

less than 1 minute read
CG Rape Case

CG Rape Case: युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया। इसके बाद घर बनाने के लिए मदद के रूप में 50 हजार रुपए लिए। रुपए लेने के बाद युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरतार किया है।

पुलिस के अनुसार रामजीत नागपाल गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगवां का रहने वाला है। इसकी जान पहचान एक युवती से वर्ष 2023 में हुई थी। वह युवती से अक्सर मोबाइल से बातचीत करता था और प्रेम करने की बात करता था। युवक कहता था कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह युवती को शादी करने का झांसा देकर 26 दिसंबर 2023 को अपने रिश्तेदार के सूने मकान में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद शादी करने का आश्वासन देता रहा और युवती से कई बार बलात्कार किया।

18 अगस्त 2024 को पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने कहा कि पहले घर बनाना है, इसके बाद शादी करूंगा। फिर युवक ने पीड़िता से घर बनाने के लिए 50 हजार रुपए भी ले लिए। इसके बाद उसने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट 4 जनवरी को रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 420, 506 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
06 Jan 2025 02:02 pm
Published on:
06 Jan 2025 01:59 pm
Also Read
View All
Hemp smuggling: स्कॉर्पियो में रखा था 2.80 लाख का गांजा, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, 4 तस्कर दीवार फांदकर फरार, नाबालिग गिरफ्तार

Fire in E-rickshaw showroom: Video: ई-रिक्शा के शो-रूम और गोदाम में लगी भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम्स समेत लाखों के सामान खाक

Incident: ससुराल में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा युवक, पूरी रात किया भजन-कीर्तन, दूसरे दिन हो गई मौत

Railway news: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में 2 नए प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, सांसद ने कही ये बातें

LPG gas cylinder: सर्वर डाउन होने से सरगुजा में गैस बुकिंग ठप, 124 घरेलू सिलेंडर जब्त, कलेक्टर बोले- पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

अगली खबर