अंबिकापुर

CG Rape Case: जन्मदिन पर युवती को बुलाया घर, कमरे में ले जाकर किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: अंबिकापुर जिले में जन्मदिन के अवसर पर युवक ने युवती को अपने किराए के मकान में बुलाया, फिर शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया।

less than 1 minute read
CG Rape Case

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में जन्मदिन के अवसर पर युवक ने युवती को अपने किराए के मकान में बुलाया, फिर शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया। इसके बाद दो माह तक दैहिक शोषण के बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Rape Case: शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

CG Rape Case: जानकारी के अनुसार विशाल द्विवेदी (21) अयोध्या उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह भाटागांव चौक रायपुर में रहकर काम करता है। वर्ष 2022 में इसकी जान पहचान शहर की एक युवती से काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल के जरिए बातचीत करते थे। 16 अप्रैल 2024 को अपने जन्मदिन के अवसर पर विशाल ने युवती को अपने किराए के मकान में बुलाया था। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर बलात्कार किया।

आरोपी ने युवती का दो माह तक दैहिक शोषण करने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने 3 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विशाल द्विवेदी को गिरतार कर धारा 376 (2) एन, 294 एवं एसटी, एससी एक्ट की धारा 3(1)डब्लू -77 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
27 Oct 2024 05:35 pm
Published on:
27 Oct 2024 05:32 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?