अंबिकापुर

CG ration shop: कलेक्टर से बोलीं महिलाएं- साहब, राशन संचालक को हमारे यहां से हटा दीजिए, बताई ये वजह

CG ration shop: सर्वर खराब होने का बहाना बनाकर हर दिन करता रहता है परेशान, अंगूठा लगवाने के बाद भी 2 महीने से नहीं दे रहा है राशन
2 min read
CG ration shop

अंबिकापुर. CG ration shop: सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जमगला में संचालित जनवितरण प्रणाली दुकान (CG ration shop) के संचालक के खिलाफ गरीबों को वितरित किए जाने वाला शासकीय चावल गबन करने का मामला सामने आया है। 100 से अधिक ग्रामीणों ने मंगलवार को मामले की शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर से की। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान संचालक द्वारा पूरे गांव के लोगों का राशन गबन कर लिया गया है। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।

लखनपुर विकासखंड के ग्राम जमगला के 100 से अधिक ग्रामीण किराए के वाहन से मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंंचे। जनदर्शन में उन्होंने कलेक्टर को बताया कि गांव के शासकीय दुकान संचालक (CG ration shop) द्वारा हम गरीबों का पिछले 2 माह का राशन गबन कर लिया गया है।

हम लोगों को झांसे में लेकर उसके द्वारा केवल अंगूठा लगवा लिया गया, इसके बाद राशन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने से परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना कि उक्त राशन दुकान संचालक को हटाया जाए और उस पर उचित कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने बताया सर्वर के नाम पर मनमानी

ग्रामीणों ने बताया कि दुकान संचालक राशन वितरण (CG ration shop) में काफी मनमानी करता है। समय पर कभी भी राशन नहीं देता है। ग्रामीण राशन के लिए सुबह से शाम तक बैठे रहते हैं, लेकिन वह सर्व डाउन होने का बहाना बनाकर लोगों को परेशान करता है।

स्टॉक (CG ration shop) में 234 क्विंटल चावल का अंतर

शासकीय दुकान संचालक (CG ration shop) द्वारा राशन गबन की शिकायत मिलने पर खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रवे ने फील्ड इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए। जांच में स्टॉक में 234 क्विंटल चावल का अंतर पाया गया है। वहीं खाद्य अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों का राशन पुन: दिया जाएगा। वहीं मामले की जांच के बाद एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Aug 2024 08:37 pm
Published on:
21 Aug 2024 08:37 pm
Also Read
View All
ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान