अंबिकापुर

CG road accident: एनएच पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत, मृतकों में 1 जनपद अध्यक्ष का था पुत्र

CG road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर के पास रात को हुआ हादसा, पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2024, 8:01 AM IST
CG road accident

अंबिकापुर/उदयपुर. CG road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर के पास बुधवार की रात सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल दोनों युवक उदयपुर की ओर जा रहे थे। एक वाहन के ओवरटेक कर जैसे ही वे आगे निकले, सामने से आ रहे डंपर से उनकी भिड़ंत (CG road accident) हो गई। हादसे में दोनों युवकों का सिर व शरीर का अन्य हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारी डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी के जगन्नाथपुर निवासी आशीष पैकरा 32 वर्ष समाजसेवी गंगाराम पैंकरा व लखनपुर जनपद अध्यक्ष मोनिका सिंह का पुत्र था। वह टेंट का व्यवसाय करता था।

बुधवार की रात वह गांव के ही साथी सेवक राम 30 वर्ष के साथ अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीक्यू 6727 से उदयपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 9 बजे अंबिकापुर-उदयपुर मार्ग पर अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक किया ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर क्रमांक सीजी 15 डीपी 2499 से उनके आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत (CG road accident) हो गई।

इस दौरान बाइक डंपर के नीचे घुस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों का सिर व शरीर डंपर से टकराकर क्षत-विक्षत हो गया था।

पुलिस ने डंपर किया जब्त

हादसे (CG road accident) की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों ंका शव बरामद कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। रात में दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने उनके परिजन को सूचित किया।

पुलिस ने गुरुवार को पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया। युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। इधर पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
5 Jul 2024, 8:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश