
अंबिकापुर. CG road accident: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर के पास सोमवार की शाम को पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना (CG road accident) में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता अपने बेटे को बाइक से अंबिकापुर हॉस्टल में छोडऩे आ रहा था। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदापाट निवासी दयाशंकर यादव पिता अकलू यादव उम्र 40 वर्ष का पुत्र शंखलाल अंबिकापुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार को पिता अपने पुत्र को छोडऩे बाइक से अंबिकापुर आ रहा था। रास्ते में बतौली थाना क्षेत्र के शिवपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीबी 5252 टक्कर मार दी।
दुर्घटना (CG road accident) में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बतौली शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
बतौली से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराए गए पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बेटे का इलाज जारी है। सडक़ हादसे में युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
Updated on:
3 Jul 2024, 8:39 PM IST
Published on:
3 Jul 2024, 8:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.