अंबिकापुर

CG road accident: बाइक सवार कोरियर डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने रौंदा, सिर कुचलने से ऑन द स्पॉट मौत

CG road accident: पेट्रोल भरवाकर लौटने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर फिर पहिए से रौंद डाला

2 min read
Accidental truck

बतौली. ऑनलाइन कोरियर में होम डिलीवरी का काम करने वाले बाइक सवार युवक को अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर बेलकोटा के पास ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत (CG road accident) हो गई। युवक ड्यूटी पर निकला था और पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भटको के ग्राम लंगरु निवासी दीपक यादव पिता अमृत यादव 25 वर्ष ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में कोरियर ब्वॉय के रूप में सामान की होम डिलीवरी करता था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह ड्यूटी (CG road accident) के लिए निकला था।

Dead body of courier boy

वह अपनी सोल्ड बाइक से ग्राम सिलसिला की ओर से आया और बेलकोटा स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाकर एनएच पर पहुंचा था। इसी बीच अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनवाई-4875 ने उसे टक्कर (CG road accident) मार दी। टक्कर से वह सडक़ पर गिरा और ट्रक के पहिए से सिर कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG road accident: भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद ट्रक चालक (CG road accident) वाहन लेकर मौके से भागने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद बाइक सवारों ने उसका पीछा किया और कुछ दूर ही जाकर उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्होंने बतौली पुलिस को दी। बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Published on:
01 Feb 2025 04:45 pm
Also Read
View All
MLA caste certificate dispute: सीतापुर विधायक की जाति प्रमाण पत्र पर विवाद, हाईकोर्ट ने कहा- 90 दिन में पूरी करें जांच, ये बोले विधायक

Nursing Home Act: अंबिकापुर में नर्सिंग होम एक्ट की उड़ रहीं धज्जियां, गली-मोहल्लों में अव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पताल

Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण