अंबिकापुर

CG Second Phase voting : अंबिकापुर व सीतापुर के भाजपा प्रत्याशियों ने किया मतदान, मंत्री टीएस और अमरजीत को दे रहे चुनौती

CG Second Phase voting: मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लगी हुई लंबी लाइन, अंबिकापुर से भाजपा प्रत्याशी ने परिवार के साथ किया मतदान, अमरजीत भगत ने वोटिंग से पहले हनुमान मंदिर में की पूजा
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2023, 12:02 PM IST
CG Second Phase Voting
BJP Ambikapur and Sitapur Candidates voted

अंबिकापुर. CG Second Phase voting: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोटिंग कर रहे हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से ही शुरु हो गई है। ऐसे में मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है। सरगुजा जिले की तीनों विधानसभा सीटों अंबिकापुर, सीतापुर व लुंड्रा में इस बार भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इधर अंबिकापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने जहां सपरिवार वोटिंग की, वहीं सीतापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने भी वोटिंग कर विक्ट्री साइन दिखाया।


छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग को लेकर युवा, कपल्स व बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार लग रही है।

सरगुजा जिले की 3 सीटों अंबिकापुर में मंत्री टीएस सिंहदेव व भाजपा के राजेश अग्रवाल, सीतापुर सीट पर मंत्री अमरजीत भगत व भाजपा प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो तथा लुंड्रा सीट पर कांग्रेस के डॉ. प्रीतम राम व अंबिकापुर निगम के पूर्व महापौर व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज के बीच सीधा मुकाबला है।

आज सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो रहा है। मंत्री अमरजीत भगत ने वोटिंग से पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जबकि रामकुमार टोप्पो ने मतदान केंद्र कोटछाल में मतदान किया। इसके अलावा अंबिकापुर विस से भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मतदान केंद्र जूना लखनपुर में मतदान किया।


सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत वोटिंग
सरगुजा जिले में सुबह 9 बजे तक 5.56 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि 11 बजे तक यह आंकड़ा 20 प्रतिशत को पार कर गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा में 19.19 प्रतिशत, अम्बिकापुर में 22 प्रतिशत तथा सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 19.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत