अंबिकापुर

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में गिरा पारा, शीतलहर जैसे हालात

CG Weather Update: अंबिकापुर जिले में उत्तरी-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। पिछले 5-6 दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
less than 1 minute read
winter

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में उत्तरी-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। पिछले 5-6 दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नवंबर में ही शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को मैनपाट का पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, बलरामपुर जिले के सामरीपाट में तो 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ठंड बढ़ते ही छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मैनपाट में सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मैनपाट के सारे रिसॉर्ट व होटल बुक हैं। एडवांस बुकिंग चल रही है। होटल व रिसॉर्ट खाली न होने के कारण लोग खुले मैदान में आकर्षक तंबू लगाकर रह रहे हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से दिन में भी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

CG Weather Update: अंबिकापुर का तापमान 8.4 डिग्री

बर्फीली हवा आने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की रात अंबिकापुर का तापमान 8.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये है अंबिकापुर का चार दिनों का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

20 नवंबर 26.5 8.6 डिग्री

21 नवंबर 26.0 9.6 डिग्री

22 नवंबर 25.4 8.8 डिग्री

23 नवंबर 25.8 8.4 डिग्री

Updated on:
24 Nov 2024 09:42 am
Published on:
24 Nov 2024 08:29 am
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा